जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह है कि अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।