जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा, उपवनक्षेत्रपाल नवीन शर्मा सहित कर्मचारी जंगली सुअर के अवैध शिकार की सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस लोगों ने वन अमले को घेर लिया। आरोप है कि रेंजर और उप वनक्षेत्रपाल के साथ मारपीट कर उन्हें घायल किया गया। उनका सामान भी छीन लिया गया। दोनों अधिकारियों को एक मकान में बंधक बनाए रखने की सूचना पर पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंचा और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।