scriptपढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया | what happened last night that police filed a case against 25 people | Patrika News
कोरबा

पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया

Durga Puja 2019: चर्चित आईपीएस उदय किरण कर रहे थे टीम को लीड। शहर में पुलिस बल तैनात, आरोपियों पर पुलिस से मारपीट, गालीगलौज व पेट्रोलिंग गाड़ी में तोडफ़ोड़ का आरोप

कोरबाOct 05, 2019 / 02:24 pm

Vasudev Yadav

पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया

पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया

कोरबा. दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कोशिशों के बीच एक कार्रवाई को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति निर्मित हो गई है। टकराव से बचने के लिए पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। मानिकपुर चौकी में भी लगभग 50 जवानों को तैनात किया गया है। तनाव की स्थिति अब भी बनी हुई है।
घटना शुक्रवार देर शाम से चालू हुई थी। बताया जाता है कि पुलिस ने एएसपी उदय किरण के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम गश्ती के लिए पैदल पेट्रोलिंग टीम निकाली थी। पुलिस की पेट्रोलिंग मानिकपुर चौकी से शुरू हुई थी। आसपास के इलाकों में पुलिस जवान गश्त कर रहे थे। इस बीच लगभग रात 8.30 बजे पैदल मार्च कर रहे जवानों ने एसबीएस कालोनी के पास चंदा वसूल रहे कुछ युवकों को रोक लिया। उनसे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की। एसबीएस कालोनी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष का नाम पूछा। चंदा काट रहे युवकों ने समिति के अध्यक्ष का नाम विकास सिंह बताया।
पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया
चंदा काटने को लेकर युवकों की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई। पुलिस के एक सिपाही ने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया। पुलिस ने चंदा काट रहे युवकों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। युवक लौट गए। पुलिस भी वहां से चली गई।
पुलिस का कहना है कि रात करीब 10.30 बजे मानिकपुर चौकी के पेट्रोलिंग गाड़ी को लेकर सिपाही अभिषेक पांडे गश्त कर रहा था। इस बीच इंटक कार्यालय के पास कुछ युवकों ने सिपाही को रोक लिया। उससे चंदा काटने के दौरान हुए विवाद के वीडियो को डिलीट करने कहा। मना करने के बाद भी युवकों ने सिपाही से मोबाइल लेकर वीडियो को डिलीट कर लौटा दिया। इसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। सिपाही ने इस घटना की सूचना अफसरों को दी। मानिकपुर चौकी के स्टॉफ मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन से भी बल बुलाकर चौकी व इसके आसपास तैनात कर दिया गया।
देर रात पुलिस इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष व एसबीएस कालोनी पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष विकास सिंह के मुड़ापार स्थित दफ्तर पहुंची। सिंह दफ्तर में नहीं मिले। इनकी तलाश करते हुए पुलिस उनके घर चली गई। परिवार के सदस्यों से भी पुलिसिया अंदाज में बात किया। घर जाने वालों में एएसपी उदय किरण भी शामिल थे। यहां से विवाद और बढ़ गया।
पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया
घटना के बाद विकास समर्थकों ने मानिकपुर चौकी के पास स्थित मेन रोड की सड़क से गुजर रहे थे। पुलिस का आरोप है कि युवक चौकी के सामने से गुजरते हुए हुटिंग भी कर रहे थे। पुलिस ने दो-तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक विकास के समर्थक थे। रात भर कार्रवाई चलती रही। सुबह होते तक पुलिस ने विकास समर्थक अंकित श्रीवास्तव सहित सात अन्य युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी युवक विकास सिंह के समर्थक के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर का माहौल गरमा गया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। हालांकि इस मसले पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जाता है कि कार्रवाई के बाद पुलिस अपना पक्ष रखेगी।

एसपी बोले घर में नहीं घुसे एएसपी, बाहर से दी थी समझाइश
इधर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम से युवकों ने हुज्जतबाजी की थी। गाली-गलौज भी हुई थी। इस दौरान टीम ने जो वीडियो बनाया था, उसे भी युवकों ने डिलीट कर दिया। पेट्रोलिंग गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ हुई। उन्होंने कहा कि एएसपी उदय किरण विकास सिंह के घर नहीं घुसे थे, बल्कि बाहर से ही समझाइश दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Home / Korba / पढि़ए कल रात क्या हुआ कि 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुबह होते ही सात लोगों की हुई गिरफ्तारी, माहौल गरमाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो