
अटरू. नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात के तहत विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में कराए गए 14 विकास कार्यों का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई। नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण एवं सड़क विकास से जुड़े कार्य कराए गए हैं। इनका लोकार्पण विधायक बैरवा ने किया। लोकार्पित कार्यों में खेड़ापति हनुमान मंदिर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण, लक्ष्मीपुरा में नीमचंद से आशाराम एवं बजरंगलाल से रघुवीर तथा श्मशान स्थल तक इंटरलॉकिंग निर्माण, एनएच-90 मुख्य मार्ग से महाविद्यालय की ओर इंटरलॉकिंग सड़क, खेड़लीबांसला में कन्हैयालाल से रामबिलास की ओर इंटरलॉकिंग सड़क तथा रमेश के मकान से लुहार बस्ती तक इंटरलॉकिंग निर्माण शामिल है। इसी प्रकार बाबा के मकान से जगमोहन बागड़ी की ओर, वार्ड नंबर 9 में टीकम प्रजापति के मकान से सेंट्रल जेल की ओर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। गायत्री नगर में मुख्य मार्ग से त्रिलोक प्रजापति के मकान से सुरेश हरिजन की ओर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, वार्ड नंबर 5 में शरीफ ऑटो वाले से किशनगोपाल की ओर तथा केवट की ओर से हरिसिंह प्रजापति गायत्री नगर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया। रतनपुरा में मनोज से तेजाजी के चबूतरे की ओर इंटरलॉकिंग, गोवर्धन सिंह के मकान से तेजाजी की ओर इंटरलॉकिंग मय नाली, प्रेमचंद कुमावत के मोहल्ले रतनपुरा की ओर इंटरलॉकिंग तथा राममूर्ति से सत्यनारायण नागर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इंटरलॉकिंग सड़कों एवं नालियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
-ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मिश्रा, सरपंच कृष्ण मुरारी दिलावर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा, मंडल उपाध्यक्ष संजय दायमा, सुरेंद्र नागर, मंडल महामंत्री महिपाल नागर, प्रद्युम्न शर्मा, रामबाबू वैष्णव, नितेश प्रताप सिंह, सुरेश राणा, कुलदीप त्यागी, प्रमोद शर्मा, पवन गालव, देवीलाल ओड़, महेंद्र सिकलीगर, बाबूलाल मेघवाल, मनीष गालव, जगदीश ओड़, बृजमोहन बागड़ी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Updated on:
14 Aug 2026 06:00 am
Published on:
14 Aug 2026 06:00 am
