
शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि 19 दिसम्बर 2017 को सुशीला मित्तल ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि दोपहर को घर में एक व्यक्ति आया। उसने स्वयं को पुलिस वाला बताया तथा कहा कि पड़ोस में किराए का मकान लिया है। वे सफाई के लिए झाडू लेने आया है। उसी दौरान वे सुशीला की आंख में मिर्च डालकर गले से दो तोला सोने की चैन लूटकर ले गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
एएसपी समीर कुमार व उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा के निर्देशन में तकनीकी व स्पेशल टीम गठित की गई। महिला द्वारा बताए हुलिए के आधार पर उसका स्कैच सभी थाना क्षेत्रों में जारी किया। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार को भवानीमंडी स्थित राधेश्याम मंदिर की गली निवासी कन्हैयालाल पांचाल (35) को थाने लाकर पूछताछ की। उसने रामपुरा समेत भीमगंजमंडी की दो और जयपुर के लोडना क्षेत्र में भी चैन लूट की वारदातें कबूल ली। उसे गिरफ्तार कर बुधवार को बापर्दा अदालत में पेश किया। जहां से उसे 20 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इसकी शिनाख्त परेड़ भी करवाई जाएगी। रामपुरा कोतवाली सीआई छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि आरोपित ने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया। वह उसने नवम्बर 2017 में विज्ञान नगर से चुराई थी। वारदात के बाद वह रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित होटल में ठहरा। वहां से बाइक से ही जयपुर व अन्य कई शहरों में गया। वहां भी उसने महिलाओं की आंख में मिर्च झोंककर लूट की। आरोपित के खिलाफ भवानीमंडी समेत कई थानों में चोरी व लूट के 13 मामले दर्ज हैं।
Published on:
18 Jan 2018, 5:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.