
कोटा . शिक्षा विभाग इस सत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा-2018 से पहले जिलेभर में प्री-बोर्ड परीक्षा करवाएगा। विभाग स्कूलों में रहे न्यून परीक्षा परिणामों को लेकर गंभीर है। इसके लिए विभाग सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए 'प्रयास-2018' अभियान चलाएगा। इस अभियान में शिक्षकों को भी बेहतर परीक्षा परीणाम देने के गुर सिखाए जाएंगे। इस संबंध में बीकानेर निदेशालय के उपनिदेशक अरुण शर्मा ने बुधवार को डीएसएलआर में कोटा के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वीसी में निर्देश दिए।
Read More: कोटा में खूनी संघर्ष: पहले जुबान चली फिर लाठी-सिरये और तलवारें, सिर फटे
एडीईओ नरेन्द्र गहलोत ने बताया कि वीसी में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के मॉडल पेपर, मासिक टेस्ट लेने के निर्देश मिले हैं। साथ ही सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों के अनुभव बांटने के लिए कार्याशाला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूल का परिणाम बेहतर रह सके।
कार्यशाला में ये शिक्षक न्यून परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परीणाम के टिप्स देंगे। ऐसे शिक्षकों को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला में भी बेहतर परीक्षा परिणाम कैसे मिले, इसके बारे में बताया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से पहले जिले में विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा होगी, ताकि पहले से ही विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर जांचा जा सके।
अधिकारियों को मिलेंगे 5-5 स्कूल
पिछले साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले में 45 स्कूलों का न्यून परीक्षा परिणाम रहा था। इन स्कूलों के विषयवार शिक्षकों की कार्यशाला होगी। डीईओ व एडीईओ स्तर के अधिकारियों को इनकी मॉनिटरिंग के लिए पांच-पांच स्कूल भी गोद दिए जाएंगे।
Published on:
18 Jan 2018, 8:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.