2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: कोटा में खूनी संघर्ष: पहले जुबान चली फिर लाठी-सिरये और तलवारें, सिर फटे

विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की हरिजन बस्ती में बुधवार रात को पड़ोसियों के बीच हुए झगडे में दोनों पक्षोंं के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Jan 2018, 7:53 AM IST

Bloody conflict

कोटा . विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की हरिजन बस्ती में बुधवार रात को पड़ोसियों के बीच हुए झगडे में दोनों पक्षोंं के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हरिजन बस्ती निवासी पप्पू व सत्यनारायण पास-पास में रहते हैं। कुछ दिन पहले सत्यनारायण के परिजनों ने पप्पू के परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में बुधवार को ही चालान पेश किया है।

Read More: देर रात ऑटो में बैठे युवकों को घर जाने को कहा तो एएसआई से कर दी धक्का-मुक्की, वायरलैस सैट छीनने का किया प्रयास

बुधवार को रात फिर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। पप्पू के परिजनों ने लकड़ी, सरियों से सत्यनारायण के परिजनों पर हमला कर दिया। इसमें सत्यनारायण, रमेश, अर्जुन, सिकन्दर, चेतन व राकेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से जीतू व मोनू घायल हुए हैं। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किए हैं।

Read More: दो पक्षों में खींची तलवारें, एक ने वाहनों में की तोडफ़ोड़ तो दूसरे ने ललकारा, पुलिस छावनी बना कोटा


लाठियां व सरिए बरामद
झगडऩे की सूचना पर विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। सिंह ने बस्ती में कई घरों की तलाशी ली, लेकिन उससे पहले ही मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस को तलाशी के दौरान घरों के अंदर से लोहे के सरिए व लकडिय़ां मिलीं।

Read More: सावधान! अब कोटा शहर में ट्रैफिक नियम तोडऩा नहीं होगा आसान, घर पहुंचेगा चालान

इधर, देर रात भीममंडी क्षेत्र में हंगामा
भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। इससे माहौल गर्मा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया लेकिन देर रात तक जाप्ता तैनात था। लोगों ने बताया कि नेहरू नगर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष ने वहां खडं़ी कार व वैन समेत तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Read More: दिल-दिमाग का इलाज या प्लास्टिक सर्जरी से बढ़ानी हो खूबसूरती तो मई में चले आइए कोटा

दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इससे क्षेत्र में काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा और कई थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाइश कर शांत कराया। सीआई रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि देर रात तक किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। न ही किसी ने यह बताया कि गाडिय़ां किसकी हैं और किसने तोडफ़ोड़ की है। मामले की जांच की जा रही है।