
कोटा . हाड़ौती वासियों के खुशखबर है। सब कुछ ठीक रहा तो 4 माह में कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही छत के नीचे परमविशेषज्ञ सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। भवन निर्माण कम्पनी एवं इंस्ट्रूमेंट संबंधी कार्य करने वाली एजेंसी के बीच तालमेल हो जाने के बाद लम्बे समय से अटके मेडिकल गैस प्लांट, ऑटो क्लेव व मोड्यूलर ओटी के वर्कऑर्डर हो गए हैं।
संभवत: मई अंत तक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में अस्पताल में 150 करोड़ की लागत से यह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बन रहा है। परम विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलने के बाद रोगियों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जयपुर व दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
मेडिकल गैस प्लांट
ब्लॉक में मेडिकल गैस प्लांट बनेगा। इससे सभी वार्डों में पाइप लाइन के माध्यम से ही गैस सप्लाई की जाएगी। वार्डों में गैस सिलेण्डरों से मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होगी।
Read More: Special Report: इन 23 दिनों में कर लिया फैसला तो ठीक, वरना पिया मिलन को तरस जाएगी सजनी
मोड्यूलर ओटी
ब्लॉक में 8 करोड़ की लागत से एक मोड्यलर ओटी का निर्माण होगा। यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। करीब 4 करोड़ में ऑटो क्लेव का निर्माण होगा।
ईएसडब्ल्यूएल मशीन
ब्लॉक में खास एक्स्ट्रा कोर्पोरियल शॉक वेव लिथॉट्रिप्सी (ईएसडब्ल्यूएल) मशीन भी लगाई जाएगी। इस मशीन के माध्यम से गुर्दे की पथरी का बिना चीर-फाड़ इलाज होगा।
ये भवन भी बनेंगे
ग्राउंड फ्लोर पर फार्मेसी, ओपीडी ब्लॉक, अल्ट्रा साउंड सोनोग्राफी, एक्सरे, लेबोरेट्री, 2-डी इको, ईसीजी, टीएमटी, यूरोडायनेमिक्स।
ये विभाग होंगे संचालित
कार्डियक, सर्जरी , नेफ्रोलॉजी , यूरोलॉजी , गेस्ट्रोएण्टोलॉजी
पीडियाट्रिक सर्जरी , प्लास्टिक सर्जरी , न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो-सर्जरी, 70 बैड का आईसीयू , 06 मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर्स , 11 डायलिसिस, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, डायग्नोस्टिक यूनिट , प्रशासनिक ब्लॉक , कैथ लैब।
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में एक ही छत के नीचे मरीजों को परमविशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी। नर्सिंग कर्मचारी व अन्य स्टाफ के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए हैं। मई अंत तक ब्लॉक के कार्य पूरा होने की संभावना है।
Published on:
17 Jan 2018, 10:30 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.