2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के खून में जहर घोल रहा इंसानियत के दुशमन को मिली 15 साल की सजा, डेढ़ लाख का ठोका जुर्माना

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में करीब 7 साल पहले गिरफ्तार गांजा तस्कर को अदालत ने सोमवार को 15 साल कठोर कैद व डेढ़ लाख रुपए जुर्माने से दंडित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 Jan 2018, 7:18 AM IST

court punished to Smack smuggler

कोटा . गुमानपुरा थाना क्षेत्र में करीब 7 साल पहले गिरफ्तार गांजा तस्कर को अदालत ने सोमवार को 15 साल कठोर कैद व डेढ़ लाख रुपए जुर्माने से दंडित किया है, जबकि दो तस्करों के पेशी पर नहीं आने से उन्हें फरार घोषित किया गया है।

Read More: मासूम बालिका का अपहरण कर 5 दिन तक दरिंदगी करने वाला हैवान मरने तक रहेगा जेल में

गुमानपुरा थाने के तत्कालीन सीआई भगवतसिंह हिंगड़ को 7 फरवरी 2011 को सूचना मिली थी कि डीसीएम रोड फ्लाईओवर के नीचे तीन जने बैठे हुए हैं। उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। वे वाहन आने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बैठे तीनों जने पुलिस को देखकर कंधों पर बैग रखकर जाने लगे।

Big News: कोटा में 28 करोड़ से बनेंगे खेल मैदान

पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को रोककर तलाशी। उनके पास से कुल 85 किलो गांजा मिला था। आरोपित उम्मेदगंज हाल तलवंडी निवासी कैलाश मेघवाल के कब्जे से 25 किलो और ओडिशा के कालाहांडी निवासी संतोष नायक व शंकर वाल्मीकि के कब्जे से 30-30 किलो गांजा मिला।


Read More: Human Story: मां-बाप की बेकद्री: बहनों ने सुनाई भाइयों के अत्याचार की कहानियां, सुन रो पड़े लोग

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। विशिष्ट लोक अभियोजक संजीव विजय ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। एनडीपीएस अदालत ने गांजा तस्करी का दोषी पाए जाने पर कैलाश मेघवाल को 15 साल कठोर कैद व डेढ़ लाख रुपए जुर्माने से दंडित किया है। संतोष व शंकर के पेशी पर अदालत नहीं आने से दोनों को फरार घोषित किया गया।

Read More: Human Story: लालची बेटों ने मां को काल कोठरी और बाप को 3 साल तक बाथरूम में रखा बंद, एक हजार दिन तड़पते रहे बूढ़े मां-बाप

गौरतलब है कि मोड़क स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ ग्राम स्मैक के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया था। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि स्पेशल टीम के सदस्य अजीत मोगा को दरा-कनवास तिराहे पर दो व्यक्तियों के पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इस पर थानाधिकारी डॉ. रवीश सामरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रामगंजमंडी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से मादक पदार्थ किससे खरीद कर लाए थे और कहां ले जा रहे थे। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी।