2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: कोटा में 28 करोड़ से बनेंगे खेल मैदान

प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान तैयार होंगे। जिला परिषद ने खेल मैदानों के लिए 28.76 करोड़ की स्वीकृति जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 15 Jan 2018, 7:08 PM IST

Sports grounds

कोटा . ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान तैयार होंगे। जिला परिषद ने मनरेगा के तहत 274 स्कूली खेल मैदानों के लिए 28.76 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। ग्राम पंचायतों को भी अपने क्षेत्र के सीनियर सैकंडरी स्कूलों में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फु टबॉल व बैडमिन्टन आदि खेल मैदान करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: Human Story: मां-बाप की बेकद्री: बहनों ने सुनाई भाइयों के अत्याचार की कहानियां, सुन रो पड़े लोग

किस ब्लॉक के कितनी राशि

वित्तीय वर्ष 2016-17 व चालू वित्तीय वर्ष में पंचायत समिति लाडपुरा स्थित उत्कृष्ट व आदर्श विद्यालयों में खेल मैदान विकास कार्य के तहत 43 कार्यों के लिए 353.7359 लाख, सुल्तानपुर में 51 कार्यों के लिए 542.59 लाख, इटावा में 46 कार्यों के लिए 543.56 लाख, सांगोद में 73 कार्यों के लिए 763.79 लाख, खैराबाद में 61 कार्यों के लिए 671.94 लाख स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

Read More: Human Story: लालची बेटों ने मां को काल कोठरी और बाप को 3 साल तक बाथरूम में रखा बंद, एक हजार दिन तड़पते रहे बूढ़े मां-बाप

पीपाखेड़ी में 9 लाख में तैयार किया खेल मैदान
खैराबाद पंचायत समिति की पिपाखेड़ी ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष करीब 9 लाख व्यय कर 10 बीघा क्षेत्र में शिवाजी खेल मैदान तैयार किया है। यह क्रिकेट व फु टबॉल के लिए कार्य आएगा। ग्रामीणों के अनुसार पहले यह खेल मैदान अतिक्रमण व गड्ढों में तब्दील था। प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर मुक्त कराया। मनरेगा के तहत यहां चारदीवारी व लेवलिंग का काम किया गया। अब यह एक खूबसूरत खेल मैदान के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सरपंच गिरजेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में इस खेल मैदान में यहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 36 ग्राम पंचायतों की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही है।

Read More: Human Story: जिनके आगे-पीछे घूमते थे तीन-तीन नौकर, बेटों ने उन्हें एक हजार दिन तक मलमूत्र में सडऩे-मरने को छोड़ा

जिला परिषद सीईओ आरडी मीणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।