2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन को जोडने पडे हाथ, फिर भी गांववाले रहे अडे, नहीं शुरू होने दिया बांध का काम

ताकली बांध का निर्माण बुधवार को शुरू होना था। इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ निर्माण स्थल पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने किया विरोध।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 18 Jan 2018, 11:49 AM IST

kota

ताकली बांध निर्माण स्थल

चेचट/मोडक़स्टेशन.

रामगंजमण्डी उपखण्ड की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना ताकली बांध सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते शुरू नहीं हो सका। डूब विस्थापित गांवों के लोग उचित मुआवजा व पुनर्वास की मांग को लेकर अड़े रहे। देर शाम तक प्रशासन व ग्रामीणों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला। प्रशासन पूरी तैयारी व लवाजमे के साथ बांध का निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचा था।

Read More: प्रशासन बांध शुरू कराने को अड़ा, ग्रामीणों ने ठुकराए चेक

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बांध निर्माण ठेकेदार के कर्मचारी शावल मशीन व डम्पर लेकर तालियाबरड़ी गांव के पास नदी किनारे खुदाई करने पहुंचे और कार्य शुरू कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना पर सोहनपुरा, सारनखेड़ी, तम्बोलिया, दडिय़ा, दुड़क्ली, रघुनाथपुरा ढाणी आदि डूब प्रभावित गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में निर्माण स्थल की ओर जाने लगे।चेचट थानाधिकारी अमरनाथ योगी व जाब्ते ने इन्हें नदी किनारे ही रोक दिया। पुरुष तो रुक गए, लेकिन महिलाएं नारेबाजी करती हुई खुदाई स्थल तक पहुंच गई और खुदाई कर रही मशीन पर चढक़र काम बंद करवा दिया। बाद में पुरुष भी निर्माण स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी कृष्णगोपाल जोजन व पुलिस उपाधीक्षक रामकल्याण मीणा ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया।

Read More: कोटा में खूनी संघर्ष: पहले जुबान चली फिर लाठी-सिरये और तलवारें, सिर फटे

वार्ताओं के चले दौर
उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों ने वर्तमान डीएलसी दर से मुआवजे की मांग की। ग्रामीण अपनी मांग सरकार के सामने रखने व तब तक कार्य बंद रखने की मांग कर रहे थे। शाम तक दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की वार्ता चली लेकिन बेनतीजा रही।

Read More: Video: युवाओं की जिंदगी तबाह करने वाले गुनाहगार को मिली 5 साल की सजा

भारी पुलिस लवाजमा
ग्रामीणों के विरोध की आशंका को देखते हुए बांध निर्माण स्थल पर उपखण्ड अधिकारी कृष्णगोपाल जोजन, पुलिस उपाधीक्षक रामकल्याण मीणा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता साबिर हुसैन, सहायक अभियंता दुलीचंद, कनिष्ट अभियन्ता हेमराज, मोडक़, चेचट, सुकेत एवं रामगंजमंडी थाने की पुलिस व कोटा पुलिस लाइन से जाब्ता मय फायर बिग्रेड, एम्बुलेन्स मौके पर मौजूद था।