2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन बांध शुरू कराने को अड़ा, ग्रामीणों ने ठुकराए चेक

रामगंजमंडी क्षेत्र के किसानों की तकदीर व तस्वीर दोनों ताकली बांध लघु सिंचाई परियोजना का चार साल से बंद पड़ा कार्य शुरू होते ही बदलने लगेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 17 Jan 2018, 12:31 PM IST

ramganjmandi

kota

रामगंजमंडी.

रामगंजमंडी क्षेत्र के किसानों की तकदीर व तस्वीर बदलने वाली ताकली बांध लघु सिंचाई परियोजना का चार साल से बंद पड़ा निर्माण कार्य बुधवार से प्रारंभ होगा। कार्य शुरू करने की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच मंगलवार को दूसरे दिन भी अधिकारियों ने जाकर ग्रामीणों से समझाइश की और कार्य शुरू करने के लिए ग्रामीणों से सहमति लेने का प्रयास किया। मुआवजे के चेक लेकर भी अधिकारी गांवों में पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने चेक लेने से इनकार कर दिया। उधर ताकली बांध के विस्थापितों को उचित मुआवजा देने कार्य पूर्ण करने की तारीख तय करने की मांग को लेकर चेचट में बुधवार को रैली निकाली जाएगी।

Read More: ताकली बांध के लिए 40 परिवारों को घर छोडने को किया मजबूर, मुआवजा में घर तो दूर कमरा भी न बनेगा

जानकारी के अनुसार लंबे समय से बंद पड़़े काम को शुरू करने के जिला कलक्टर ने हाल ही सख्त निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। कार्य की शुरुआत के लिए ठेकेदार मौके पर पहुंच चुका है। देर रात आवश्यक उपकरण व संसाधन भी मौके पर पहुंचा दिए गए। जानकार सूत्रों का कहना है कि बांध का निर्माण कार्य करीब साठ फीसदी पूर्ण हो चुका है।
बरसाती पानी को रोकने के लिए करीब चालीस फीसदी कार्य बांध के भराव क्षेत्र मे किया जाना शेष है। इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का प्रशासन मन बना चुका है। भराव क्षेत्र का कार्य शुरू करने से फिलहाल किसी गांव के लोगों का हित प्रभावित नहीं होगा।

Read More: पुलिस को दिखाया आइना: साहब, मदद करने की बजाए लोगों को परेशान कर रही कोटा पुलिस

नहीं लिए चेक
उप जिला कलक्टर, सिंचाई विभाग के अधिकारी व पुलिस उपाध्रीक्षक सोमवार को डूब क्षेत्र के 7 गांवों के 566 परिवारों के लिए आए 7 करोड़ 29 लाख के मुआवजे के चेक पहुंचे। अधिकारियों ने तालियाबरड़ी में चेक वितरण का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजा कम होने की बात कहकर चेक लेने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने किसानों से चेक कार्यालय में आकर लेने की बात भी कही थी लेकिन मंगलवार को डूब क्षेत्र का कोई किसान लेने यहां नहीं पहुंचा।

जाप्ता रहेगा तैनात
सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध में बुधवार को जहां भराव क्षेत्र की मिटटी खुदाई के साथ बरसाती पानी रोकने के लिए दीवार का निर्माण कराएंगे। ग्रामीणों के विरोध के मद्देनजर पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।

Read More: बदल जाएगा C.A.D सर्किल का नाम, क्‍या होगा नया नाम, पढें खबर

चेचट में आज प्रदर्शन
चेचट में ताकली बांध के विस्थापितों को उचित मुआवजा देकर बसाने व ताकली बांध का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग को लेकर ताकली बांध संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को रैली निकाली जाएगी व प्रदर्शन किया जाएगा।