scriptबाढ़ के पानी के साथ आबादी में घुस रहे मगरमच्छों से राजस्थान का ये शहर खौफ़जदा | Crocodile Reached in residential area of kota crocodiles terror | Patrika News
कोटा

बाढ़ के पानी के साथ आबादी में घुस रहे मगरमच्छों से राजस्थान का ये शहर खौफ़जदा

crocodiles terror कोचिंग नगरी की सड़कों पर घूमता नजर आया मगरमच्छदहशत का माहौल
 

कोटाAug 08, 2019 / 06:10 pm

Suraksha Rajora

Crocodile Reached in residential area of kota crocodiles terror

बाढ़ के पानी के साथ आबादी में घुस रहे मगरमच्छों से राजस्थान का ये शहर खौफ़जदा

कोटा. भारी बारिश के बाद राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा के लोग अजीब दिक्कत का सामना करना कर रहे हैं। नहर व नाले वाले इलाकों में सड़कों पर मगरमच्छ निकलने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही बजरंग नगर, थेगड़ा, रेलवे यार्ड व न्यू गोपाल विहार आदि में मगरमच्छ घूमते देखे गए हैं। बजरंग नगर मैन रोड पर मंगलवार देर रात एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
जरा संभल कर, कोटा के एमबीएस में महिला चोर गिरोह का आतंक…गार्ड की मुस्तैदी से दो को दबोचा

मगरमच्छ करीब 1 घंटे तक बजरंग नगर मुख्य मार्ग पर घूमता रहा। जैसे ही वाहनों की लाइट उस पर पड़ती तो वह स्थिर हो जाता और उसके बाद अंधेरा होने पर वापस आगे निकलता जा रहा था। शहर के बजरंग नगर मेन रोड पर देर रात 11:30 बजे एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है। मगरमच्छ लगभग 1 घंटे तक सड़क और उसके आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा, जिससे वहां से गुजरने वाले लोग भी दहशत में रहे।
यात्रीगण ध्यान दे ! भारी बारिश से गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन, ये ट्रेनें रहेगी रद्द

जैसे ही वाहनों की लाइट उस पर पड़ती तो वह स्थिर हो जाता और उसके बाद अंधेरा होने पर वापस आगे निकल जा रहा था। युवक वीरेंद्र खंगार ने मगरमच्छ का एक वीडियो बनाया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वह सड़क पर बिना किसी डर के चल रहा है। मगरमच्छ नहर की तरफ से सड़क पर आया था। इसके बाद वह सड़क पार कर रिहायशी एरिया में प्रवेश कर गया जहां पर प्लाटों में पानी भरा हुआ है।
बता दें कि कोटा में इस तरह से मगरमच्छ की दहशत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर की कई कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉटों में मगरमच्छ देखे गए हैं। कुछ दिन पहले ही चंद्रलोई नदी में मगरमच्छ ने एक बालक पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वही जानवरों पर भी मगरमच्छों के हमले की कई मामले कोटा में सामने आ चुके हैं। देवली अरब गांव में भी मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया था। इससे गांव व स्कूल में शिक्षकों व स्टूडेंट्स में भय दिखा।

Home / Kota / बाढ़ के पानी के साथ आबादी में घुस रहे मगरमच्छों से राजस्थान का ये शहर खौफ़जदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो