scriptकोटा शहर में सदानीरा चंबल की तरह बहता है सदभाव का दरिया | dr. ikram khan donate 1.5 lac for Ram mandir | Patrika News
कोटा

कोटा शहर में सदानीरा चंबल की तरह बहता है सदभाव का दरिया

कोटा शहर में सदानीरा चंबल की तरह सदभाव का दरिया भी सदानीरा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राजस्थान वक्फ विकास परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. इकराम खान ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो माह का वेतन समर्पित किया है।

कोटाJan 18, 2024 / 08:28 pm

Deepak Sharma

ram_mandir_1.jpg

कोटा शहर में सदानीरा चंबल की तरह सदभाव का दरिया भी सदानीरा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राजस्थान वक्फ विकास परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. इकराम खान ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो माह का वेतन समर्पित किया है। उन्होंने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए अवगत करवाया है कि वक्फ विकास परिषद द्वारा देय दो माह का वेतन 1.50 लाख भगवान राम को समर्पित करता हूं। उन्होंने आग्रह किया है कि जल्द प्रक्रिया पूरी हो, ताकि 21 जनवरी तक यह राशि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट तक पहुंचाई जा सके।

सभी धर्मों का मान-सम्मान हमारे देश की संस्कृति
डॉ. इकराम का कहना है कि यह देशवासियों के लिए गर्व व हर्ष का विषय है कि विश्व का सबसे भव्य आयोजन अयोध्या में हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी धर्मों का मान-सम्मान हमारे देश की संस्कृति रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र इंसानियत, त्याग, तपस्या व समर्पण का संदेश देता है। डॉ. इकराम ने प्रतिष्ठा महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने व घर-घर दीप जलाने का संदेश भी दिया है।

Home / Kota / कोटा शहर में सदानीरा चंबल की तरह बहता है सदभाव का दरिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो