scriptबंगाल की खाड़ी में मानसून अटकने से बढ़ा उमस का जोर | humidity increased due to the monsoon stuck in the Bay of Bengal | Patrika News
कोटा

बंगाल की खाड़ी में मानसून अटकने से बढ़ा उमस का जोर

कूलर-पंखों की हवा बेअसर, लोग पसीने से तरबतर

कोटाJun 24, 2022 / 08:05 pm

shailendra tiwari

बंगाल की खाड़ी में मानसून अटकने से बढ़ा उमस का जोर

बंगाल की खाड़ी में मानसून अटकने से बढ़ा उमस का जोर

कोटा. बंगाल की खाड़ी में मानसून के अटकने के कारण बारिश के आसार अभी नहीं बन रहे हैं। हाड़ौती अंचल में प्री-मानसून की झमाझम बारिश हो चुकी है। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून नहीं आने से उमस भरी गर्मी का जोर बढ़ गया है। कोटा में भी पिछले दो दिन से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालात यह हैं कि लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। उमस के कारण कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है।
शाम ढलने के बाद भी उमस का जोर कम नहीं हो रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 39.3 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।बूंदी, बारां व झालावाड़ जिले में दिनभर उमस व गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। बूंदी में तापमान फिर से बढकऱ 40 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे। दोपहर में बादल छाए, लेकिन फिर से धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
गांधी सागर बांध से पनबिजली से फिर विद्युत उत्पादन शुरू

रावतभाटा. चंबल नदी पर बने सबसे बड़े गांधी सागर बांध से शुक्रवार को फिर से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। पन बिजलीघर से विद्युत उत्पादन कर 4955 क्यूसेक पानी का निकासी की जा रही है। इससे राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर बढ़कर 1147.52 फीट हो गया। गांधी सागर बांध का जलस्तर अपनी पूर्ण भराव क्षमता 1312 फीट के मुकाबले 1295.25 फीट है। जबकि राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर अपनी पूर्ण भराव क्षमता 1157.50 फीट के मुकाबले बढ़कर 1147.52 फीट है। राणा प्रताप सागर बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता से 10 फीट खाली है। गांधी सागर बांध के गेट खोल कर पानी की निकासी करने से राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर लगभग 10 फीट बढ़ गया है। यहां अभी 4405 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। जवाहर सागर बांध का जलस्तर 976.10 फीट व कोटा बैराज का जलस्तर 852.80 फीट है।
बांध पर बरसात दर्ज

शुक्रवार को 24 घंटों में राणा प्रताप सागर बांध पर 5,60 एमएम बरसात दर्ज की गई। गांधी सागर बांध, जवाहर सागर डेम, कोटा बैराज पर बरसात दर्ज नहीं हुई। मानसून सत्र में गांधी सागर बांध पर अभी तक 29.90 एमएम, राणा प्रताप सागर बांध पर 139,40 एमएम, जवाहर सागर बांध पर 53 एमएम और कोटा बैराज पर 88.09 एमएम बरसात दर्ज हुई है।

Home / Kota / बंगाल की खाड़ी में मानसून अटकने से बढ़ा उमस का जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो