4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी हुई 64 किलो चांदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा में गुमानपुरा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी गई 64 किलो चांदी बरामद कर ली गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 8 Nov 2020, 8:07 PM IST

चांदी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए

चोरी हुई 64 किलो चांदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा. गुमानपुरा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी गई 64 किलो चांदी बरामद कर ली गई। जिसका अनुमानित मुल्य 25 लाख रुपए है। इस चोरी की वारदात को ट्रांसपोर्ट के सामने फ्रूट का ठेला लगाने वाले युवकों ने ही अंजाम दिया था।

Read More: बैंक में पैसे जमा कराने आए ग्राहक से 30 हजार की ठगी


एसपी गौरव यादव ने बताया कि अहमदाबाद के सहारनपुर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी सज्जन कुमार माहेश्वरी ने 4 अक्टूबर को गुमानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें बताया गया कि उसकी 65 किलो चांदी का पार्सल महावीर ट्रांसपोर्ट सेवल वंडर रोड गुमानपुरा कोटा से 1 नवम्बर को गायब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन दिन में वारदात का खुलास करते हुए आरोपी मध्यप्रदेश निवासी मुकेश धोबी (40) हाल निवास बल्लभबाड़ी गुमानपुरा, बारां निवासी जुनैद (24) हाल निवास ज्वाला तोप तिराहा के पास रामपुरा व मध्यप्रदेश गुना निवासी जावेद (22) हाल निवास चश्मे की बावड़ी रामपुरा को गिरफ्तार कर 64 किलो चांदी बरामद कर ली गई।