4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में पैसे जमा कराने आए ग्राहक से 30 हजार की ठगी

कोटा में नयापुरा पुलिस थाने के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर शनिवार को एक व्यक्ति से रूमाल में बंधे कागज के टुकड़ों को 4 लाख रुपए बताकर 30 हजार रुपए ठग लिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 7 Nov 2020, 9:27 PM IST

चार लाख रुपए बताकर कागज के टुकड़े थमाए

बैंक में पैसे जमा कराने आए ग्राहक से 30 हजार की ठगी

कोटा. नयापुरा पुलिस थाने के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर शनिवार को एक व्यक्ति से रूमाल में बंधे कागज के टुकड़ों को 4 लाख रुपए बताकर 30 हजार रुपए ठग लिए। वारदात को दो जनों ने अंजाम दिया है।
कुन्हाड़ी निवासी लाखन मीणा ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा नयापुरा में 30 हजार रुपए जमा कराने आया था। वह बैंक में काउंटर के पास स्लिप भर रहा था। तभी दो युवक उसके पास आए और स्लिप भरने को कहा। उसने मना किया लेकिन दोनों पीछे पड़ गए। बोलने लगे कि हमें 4 लाख रुपए जमा कराने हैं। उसने स्लिप नहीं भरी और पैसे जमा कराने लाइन में लग गया। इसके बाद भी उनमें से एक जना पास आया और स्लिप भरने की जिद करने लगा। उसकी जिद पर लाइन छोड़कर बाहर आ गया। दोनों युवक भी बाहर आ गए। उन्होंने रूमाल में से नोटों की गडी दिखाई। चार लाख रुपए होने की बात कही। फिर कहा कि इन्हें बैंक में जमा करा देना। उसे रूमाल थमाकर उससे 30 हजार रुपए लेकर भाग गए। उसने पीछा भी किया लेकिन वे उसके हाथ नहीं आए। इसके बाद रूमाल खोलकर देखा तो उसमें उसमें कागज के टुकड़े थे। लाखन ने बताया कि पिता के कहने पर कुन्हाड़ी स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के एटीएम से रुपए निकालकर नयापुरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जमा कराने आया था। सूचना पर नयापुरा थाना प्रभारी भवानी सिंह ने फरियादी को लेकर आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। साथ ही नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।