scriptRajasthan Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया शिकारी, पूरी खबर पढ़ें | Rajasthan Election 2023: MP CM Shivraj Singh Chouhan in kota district | Patrika News
कोटा

Rajasthan Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया शिकारी, पूरी खबर पढ़ें

Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामगंजमंडी में सभा की और उन्होंने पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शिकारी बताते हुए कहा कि गहलोत ने सात गारंटी का हवाला देकर जाल बिछा दिया है, लेकिन कांग्रेस की गारंटी के चक्कर में मत आ जाना।

कोटाNov 23, 2023 / 09:13 pm

Deepak Sharma

ashok gehlot, shivraj singh chouhan

ashok gehlot, shivraj singh chouhan

Rajasthan election 2023 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामगंजमंडी में सभा की और उन्होंने पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शिकारी बताते हुए कहा कि गहलोत ने सात गारंटी का हवाला देकर जाल बिछा दिया है, लेकिन कांग्रेस की गारंटी के चक्कर में मत आ जाना।

उन्होंने कहा कि गहलोत अपने आप को जादूगर बताते हैं लेकिन उनका जादू मुझे समझ नहीं आता। किसान कर्ज माफ़ी का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि दस दिन में कर्ज माफ़ी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को झूठ की मशीन बताया।

शिवराज सिंह चौहान ने रेवा सिंचाई परियोजना से रामगंजमंडी क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी देने का गत विधानसभा चुनाव में किए वादे का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार वादा पूरा करना चाहती थी, लेकिन राजस्थान सरकार ने रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो रामगंजमंडी में सिंचाई के लिए रेवा से पानी मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने पेपर लीक से लेकर लाॅकर में मिलने वाली नकदी राशि व सोने की जब्ती को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना की। राजस्थान में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली अपराध में राजस्थान नंबर वन प्रदेश बन गया है।

 

देव उठ गए, कांग्रेस सो जाएगी

सिंह जब रामगंजमंडी व पीपल्दा पहुंचे तो दोनों हाथ जोड़कर बोले, सभा में आए सभी भांजे भांजियों का मामा का नमस्कार। उन्होंने कहा कि देव उठ गए हैं अब कांग्रेस सो जाएगी। 3 दिसंबर को परिणाम भी बता देंगे।

Home / Kota / Rajasthan Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया शिकारी, पूरी खबर पढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो