यह सौंपी रिपोर्ट
लूट के शिकार हुए राजूलाल ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि गांव के पास बरड़ा के खेत पर मकान में रात के वक्त सो रहे थे।तड़के सवा तीन बजे चार जने आए और आते ही मारपीट करने लगे। कहने लगे कि पैसे व जेवर उतार दो। लुटेरों ने पलंग की निवार खोलकर उससे बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पत्नी फोरी बाई के नाक से बाली, कानों से टोपिस, गले में पहन रखा मांदलिया खुलवा लिया। हाथ से चांदी का कड़ा, चांदी की चैन को भी खुलवा लिया। पच्चीस हजार रुपए ले गए।