14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद पड़े स्कूल को शुरू करे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कोटा

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
गोठड़ा. ग्राम पंचायत रोणिजा के ग्राम कीरों का झोपड़ा में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मर्ज होने के बाद से बंद पड़ा हुआ है, जिससे गांव के तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। साल 2015 में बंद हुए विद्यालय को शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंच कर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर एवं पीईईओ को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि किरों का झौपड़ा में साल 2015 तक प्राथमिक विद्यालय संचालित था। जिसमें विद्यार्थियों का नामांकन भी पर्याप्त होने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूल को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोणिजा में मर्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का भवन बना हुआ है। विद्यालय बंद होने के कारण गांव के 40-50 छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए लगभग 3 किलोमीटर दूर रोणिजा जाना पड़ता है। बरसात और गर्मी के मौसम में बच्चों को परेशानी होती है और रास्ते में दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। जिसके चलते कई बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। यदि इस विद्यालय को पुनः शुरू कर दिया जाए तो गांव के बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सकेगा और बालिकाओं की शिक्षा में भी सुधार होगा। इस दौरान पूर्व सरपंच कैलाश गुर्जर, उमाशंकर, हनुमान गुर्जर,बिसन लाल सैनी, संजय, रामनिवास,मनभर बाई,सुगना बाई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।