महिला रेणू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लेबर रूम में डॉ. अदिति शर्मा ने उसकी जांच करने के लिए कपड़े उतारने के लिए कहा, उस समय आसपास खुला था, इस बात का एतराज करने पर चिकित्सक ने उससे अभद्रता करते हुए मारपीट की। रेणू शर्मा की मां सुशीला बाई ने कहा कि वह बेटी के कपड़े उतारने लग गई, लेकिन चिकित्सक गुस्से में आ गई और कहा कि इतनी देर लगा रही है उसके पास टाइम नहीं है और मारपीट शुरू कर दी। उसने रोकने का भी प्रयास किया।