अशोक कॉलोनी निवासी शिव छाबडि़या ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बहन स्वाती छाबडि़या, 17 वर्षीय छोटा भाई राजा, पुत्री प्रियांशी और मौसेरे भाई सिंध कॉलोनी निवासी पंकज छाबड़ा अपने दोस्त हितेष वीरवानी के साथ शुक्रवार सुबह 5.30 बजे इंद्रगढ़ माताजी के दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। कार पंकज चला रहा था और जब वह करीब एक घंटे केशवरायपाटन थाना क्षेत्र स्थित अरनेठा के पास पहुंचे तो सामने से अचानक एक ट्रक आ गया। पंकज ने सोचा कि ट्रक साइड दे देगा, लेकिन जब ट्रक चालक ने साइड नहीं दी तो वह घबरा गया और कार को टकराने से बचाने की कोशिश में गाड़ी को रोड़ से नीचे उतारने की कोशिश की।