12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा: बीमार सास को अस्पताल में देखने गए जीजा की साले ने चाकू मारकर की हत्या, पत्नी और 2 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

कोटा के दादाबाड़ी में अस्पताल में भर्ती सास को देखने पहुंचे सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन की साले कपिल जैन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छाती पर लगा एक वार हार्ट तक पहुंच गया। मृतक की दो बेटियां हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 12 Nov 2026, 7:00 PM IST

kota murder news

मृतक सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन (पत्रिका फोटो)

Kota Murder News: कोटा जिले के दादाबाड़ी इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अस्पताल में भर्ती अपनी सास से मिलने पहुंचे सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन की उसके ही साले कपिल जैन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच अस्पताल के रिसेप्शन पर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। छाती पर लगा एक वार सीधे दिल तक पहुंच गया, जिससे मौलिक की मौत हो गई।

अस्पताल के रिसेप्शन पर हुआ विवाद, चाकू से किया हमला

घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ट्रस्ट अस्पताल की है। मृतक मौलिक जैन तलवंडी इलाके में रहता था और सर्राफा बाजार में कारोबार करता था। उसका ससुराल दादाबाड़ी इलाके में गुरुद्वारे के पीछे है। पिछले कुछ दिनों से उसकी सास की तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार को वह अस्पताल में अपनी सास से मिलने पहुंचा था।

दादाबाड़ी थानाधिकारी बलदेव राम के अनुसार, अस्पताल के रिसेप्शन के बाहर मौलिक और उसके साले कपिल जैन के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कपिल ने गुस्से में आकर अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया।

छाती पर लगा चाकू का वार दिल तक पहुंचा

दादाबाड़ी थाने के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि विवाद के तुरंत बाद आरोपी ने मौलिक पर चाकू से कई वार किए। इनमें एक वार उसकी छाती पर लगा, जो दिल तक जा पहुंचा। इससे उसका हार्ट पंचर हो गया। गंभीर रूप से घायल मौलिक को तत्काल चिकित्सकों के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कपिल जैन को हिरासत में ले लिया। मौलिक के शव को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

मौलिक जैन की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति की हत्या के बाद पत्नी रुचिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सबसे दुखद बात यह है कि हत्या का आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक का अपना साला है।

सर्राफा बाजार में फैली सनसनी

मौलिक और कपिल दोनों ही सर्राफा बाजार में व्यापारी हैं। दिनदहाड़े अस्पताल में हुई इस वारदात की खबर फैलते ही सर्राफा बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामूली कहासुनी और पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, विवाद के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।