कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने और अभिभावकों को पुनर्भरण भत्ता दिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व एएनएम की भूमिका निर्धारित कर दी गई है। इसके बाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कहीं भी कुपोषित बच्चों की पहचान शीघ्र हो सकेगी। पहचान के बाद अतिकुपोषित बच्चों को तुरंत कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी) पर भेजा जाएगा। विभाग की यह पहल बच्चों के पोषण, स्वस्थ जीवन एवं विकास में मददगार साबित होगी।