व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक ही नहीं अब तो यूट्यूब पर भी 'फेक न्यूज' ने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। कहीं की घटना को कहीं का बताना मानो जैसे फैशन सा बनता जा रहा हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रोड एक्सीडेंट का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दो लड़कियां एक ब्रिज पर चल रही है। इनमें से एक लड़की फोन पर बात कर रही है, तभी सामने से आती एक तेज कार ने उसे इतनी जोर से टक्कर मारी है कि वह कई फीट ऊपर तक उछल जाती है। वायरल वीडियो में यह भी बताया गया है कि एक्सीडेंट होने के 2 सैकेंड में ही रोड एक्सीडेंट की शिकार हुई लड़की की मौत हो जाती है।