कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में पिछले 11 दिनों से 130 स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के लिए आ रहे हैं। थर्मल प्रशासन काम करवाने के बजाए उन्हें पार्क व ऑफिस में बिठाए रखते हैं। इनमें लड़कियां भी शामिल हैं। एेसे में जिलेभर से आने वाले स्टूडेंट्स परेशान हो रहे हैं। जबकि, इन्हें इंटरनशिप का स्टाईपैड भी मिलता है। थर्मल अधिकारियों को फर्क नहीं पड़ रहा।घर से प्रशिक्षण की बात कहकर इंटर्नशिप के लिए आने वाले स्टूडेंट्स थर्मल परिसर में घूम कर बाहर चले जाते हैं। इसके बाद शाम को आकर साइन कर वापस घर लौट जाते हैं। अधिकारियों की लापरवाही से विद्यार्थियों का समय बर्बाद हो रहा है।