कोटा मेडिकल कॉलेज के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती मध्यप्रदेश के भानपुरा तहसील निवासी 20 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह एक माह से गर्भवती थी। उसे सुबह अस्पताल लाया गया था। शाम को 6 बजे उसकी मौत हो गई। संभाग में मंगलवार को डेंगू के 17, स्वाइन फ्लू के 7 व स्क्रब टायफस के 2 मामले सामने आए हैं। डेंगू के कोटा के 14, भीलवाड़ा 1, बूंदी 1, बारां 1, स्वाइन फ्लू कोटा के 5, मंदसौर 1, झालावाड़ 1 और स्क्रब टायफस के कोटा और बूंदी में एक-एक नए रोगी सामने आए हैं।