11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, फिर एआई से बनाए फर्जी वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग; परेशान महिला ने दी जान, बेटे को पुलिस केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर वसूली बिहार से चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह, मुख्य सरगना समेत छह गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:12 PM IST

jhalawar cyber fraud ai video blackmail suicide old coin scam bihar gang arrested

Jhalawar Cyber Fraud - Patrika Pic

झालावाड़। पुराने सिक्कों और नोटों को लाखों-करोड़ों रुपए में खरीदने का लालच... पहले छोटी रकम देकर भरोसा जीतना और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसों की मांग। जब महिला कर्ज में डूबने के बाद रकम वापस मांगने लगी तो साइबर ठगों ने ऐसा खौफनाक खेल शुरू किया कि उसकी जिंदगी ही छीन ली। एआई से पुलिस की पिटाई, सड़क दुर्घटना और फर्जी पुलिस कार्रवाई के वीडियो बनाकर भेजे गए। कभी बेटे को गंभीर मामले में फंसाने तो कभी जान का खतरा बताकर महिला को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

झालावाड़ पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले की जांच में बिहार से संचालित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य सरगना अजीत यादव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया पर पुराने दुर्लभ सिक्के और नोट खरीदने के आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाता था। इसके बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग का ऐसा सिलसिला शुरू होता था, जिससे पीड़ित आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाता था।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार झालावाड़ की सुभाष कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय मधुबाला ठाकुर को सोशल मीडिया पर एक कंपनी के नाम से संपर्क किया गया। आरोपियों ने पुराने सिक्के और नोट लाखों रुपए में खरीदने का झांसा दिया। शुरुआत में छोटी रकम देकर भरोसा जीता, लेकिन बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसे मांगने लगे। महिला ने जब बताया कि वह कर्ज में डूब चुकी है और अब पैसे देने में सक्षम नहीं है तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। रकम वापस मांगने पर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया।

एआई से बनाया पुलिस की पिटाई का वीडियो, भेजा धमकी भरा संदेश

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला खुलासा आरोपियों की आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला के व्हाट्सऐप पर 30 सेकंड का एक वीडियो भेजा। इसमें दो पुलिसकर्मी एक युवक को डंडों से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही 24 सेकंड का आवाज संदेश भेजकर धमकी दी गई कि जिसने भी ओल्ड कॉइन कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है, उसका यही हश्र होगा।

महिला को डराने के लिए आरोपियों ने एआई से तैयार दुर्घटना के फोटो और वीडियो भी भेजे। कार दुर्घटना, घायल व्यक्ति के पैर में बंधी पट्टी और आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के नाम से फर्जी एआई बिल भेजकर इलाज के नाम पर हजारों रुपए हस्तांतरित करवाए।

फर्जी पुलिस कार्रवाई और 5.50 लाख रुपए जब्त होने का नोटिस

ठगों ने डराने के लिए झालावाड़ पुलिस थाने का एआई से तैयार फर्जी फोटो भी भेजा। इसमें महिला पुलिसकर्मियों के सामने मेज पर 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी दिखाई गईं।

आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के नाम से फर्जी लेटरहेड और नोटिस तैयार कर भेज दिया। इसमें महिला का नाम, पता और फोटो लगाकर 5 लाख 50 हजार रुपए जब्त होने की झूठी जानकारी दी गई।

लगातार मिल रही धमकियों, आर्थिक नुकसान, कर्ज और सामाजिक बदनामी के डर ने महिला को मानसिक रूप से तोड़ दिया। आखिरकार उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

बेटे को गंभीर मामले में फंसाने की धमकी

आरोपियों ने महिला पर केवल आर्थिक दबाव ही नहीं बनाया, बल्कि उसके बेटे को गंभीर मामले में फंसाने और उसकी जान खतरे में होने की धमकियां भी दीं। पुलिस के अनुसार लगातार भावनात्मक और मानसिक दबाव बनाकर महिला को प्रताड़ित किया गया। बेटी कल्पना ठाकुर की रिपोर्ट पर एक नवंबर को कोतवाली थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

बैंक खातों ने खोली गिरोह की पूरी कुंडली

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मृतका के एचडीएफसी और एसबीआई बैंक खातों के साथ यूपीआई लेन-देन का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में अलग-अलग खातों में बड़ी रकम हस्तांतरित होने का पता चला।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खातों में हुए लेन-देन का विवरण इस प्रकार सामने आया—

- रंजू देवी के पीएनबी खाते में 64 लेन-देन से 2,36,715 रुपए।
- सतीश कुमार के एसबीआई खाते में 24 लेन-देन से 1,03,481 रुपए।
- मंजू देवी के एसबीआई खाते में 12 लेन-देन से 36,501 रुपए।
- खुशबू कुमारी के आईपीपीबी खाते में 43,162 रुपए के लेन-देन का उल्लेख मिला।