scriptमोर्चरी के लिए फ्रीजर है लेकिन रखने की जगह नहीं, बर्फ के सहारे शवों को रखा जा रहा सुरक्षित | Patrika News
कोटा

मोर्चरी के लिए फ्रीजर है लेकिन रखने की जगह नहीं, बर्फ के सहारे शवों को रखा जा रहा सुरक्षित

मोर्चरी कक्ष में फ्रीजर रखने तक की जगह नहीं है। मजबूरन शवों को रखने के लिए बर्फ का सहारा लिया जा रहा है।

कोटाJun 11, 2024 / 06:15 pm

Santosh Trivedi

सांगोद। यहां उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी जगह की तंगी से जूझ रही है। हालत यह है कि यहां मोर्चरी कक्ष में फ्रीजर रखने तक की जगह नहीं है। मजबूरन शवों को रखने के लिए बर्फ का सहारा लिया जा रहा है। जगह के अभाव में लाखों रुपए का फ्रीजर अस्पताल के एक कोने में पड़ा धूल खाने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि मोर्चरी के पास ही काफी जगह है। यहां मोर्चरी विस्तार के लिए बजट मिल जाए तो इसका आकार बढऩे से फ्रीजर का उपयोग हो सकता है और शवों को फ्रीजर में रखा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि हादसों व अन्य किसी कारणों से मृत लोगों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जाता है। दिन में तो चिकित्सक मृत लोगों के शवों का हाथों हाथ पोस्टमार्टम कर देते है लेकिन कई संदिग्ध मामलों में शवों को कुछ समय के लिए रखना पड़ता है। कई बार शाम को या रात को पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाता। ऐसे में उन्हें भी मोर्चरी में रखा जाता है।

बर्फ के सहारे जतन

शवों को पोस्टमार्टम होने तक सुरक्षित रखने में गर्मी में ज्यादा दिक्कत आती है। इसके लिए यहां फ्रीजर भी उपलब्ध है। लेकिन इसे रखने की जगह नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मोर्चरी में इतनी भी जगह नहीं है कि यहां फ्रीजर को रखा जा सके। मजबूरन कई बार शवों को सुरक्षित रखने के लिए परिजन या फिर पुलिस या कभी अस्पताल प्रशासन को ही अपने स्तर पर ही पोस्टमार्टम होने तक शवों को सुरक्षित रखने में बर्फ की व्यवस्था करनी पड़ती है।

इनका कहना है

  • मोर्चरी में शवों को रखने के लिए फ्रीजर है लेकिन जगह की तंगी से उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मोर्चरी का विस्तार हो तो इसका उपयोग हो सकता है। जल्द इसके लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
  • डॉ. रविकांत मीणा, अस्पताल प्रभारी

Hindi News/ Kota / मोर्चरी के लिए फ्रीजर है लेकिन रखने की जगह नहीं, बर्फ के सहारे शवों को रखा जा रहा सुरक्षित

ट्रेंडिंग वीडियो