सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजाराम ने बताया कि जूनाखेड़ा निवासी आरती (8) पुत्री राजूलाल व मदनपुरिया निवासी किस्मत (6) पुत्री सुरेश भील खेत पर ही खेल रही थी। दोनों को प्यास लगने पर परिजनों को बिना बताए खेत पर स्थित कुएं पर चली गई। पानी पीते समय पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर परिजन दौड़ कर आए और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
मदनपुरिया गांव निवासी मृतक आरती की मां सोयाबीन काटने असनावर उपखंड क्षेत्र के जूनाखेड़ा आई हुई थी। इसी दौरान बालिका आरती भी उसके साथ ही थी।