कोटा में स्वाइन विकराल रूप धारण करने लगा है। सबसे ज्यादा गंभीर हालात ग्रामीण इलाकों के हैं। जहां हर तीसरे मरीज की मौत हो जा रही है। कोटा के ग्रामीण इलाकों में अभी तक 20 लोग स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए। जिसमें से 7 की मौत हो गई। वहीं कोटा शहर में अब तक 141 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आए हैं। जिनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के 8 व डेंगू एलाइजा के 14 नए केस सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के कोटा के 7 और रावतभाटा में 1 मरीज को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। डेंगू के कोटा के 10, बारां और बूंदी में 1-1 पॉजीटिव सामने आया है।