आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी रेवतसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान पत्रिका में छपी खबर से घोड़ा चौराहा स्थित मौज लॉज में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आबकारी विभाग ने उनके नेतृत्व में टीम गठित की। शनिवार रात जब टीम ने लॉज पर छापा मारा तो वहां कई लोग शराब पीते मिले। टीम ने यहां से कई कंपनियों की मंहगी शराब की 83 बोतल बरामद की। साथ ही, लॉज संचालक विनोद कुमार को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।