पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक रविंद्र सिंह तोमर ने बाघों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ब्रोकेन टेल की तरह कहीं रणथंभौर के बाघ भी ट्रेन और रोड़ पर वाहनों की चपेट में ना आ जाएं इसीलिए कोटा-डाबी रोड व बून्दी टनल से सथूर तक अण्डरपास और सुरक्षा दीवार निर्माण किया जाए। जिस पर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री भरतसिंह, पूर्व वन अधिकारी वीके सालवन, मुकंदरा वन संरक्षक सेडूराम यादव, कोटा उपवन संरक्षक ललित सिंह राणावत और मुख्य वन संरक्षक घनश्याम शर्मा समेत कई वन्य जीव प्रेमी मौजूद रहे।