पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटक सुकून और खुशी की तलाश में अपनी जेब खाली करने आता है, लेकिन जब उसे जाम मिलेगा, ट्रेफिक व्यवस्था नहीं मिलेगी, ठहरने के उचित स्थान नहीं मिलेंगे और सबसे बड़ी चीज जानकारी नहीं मिलेगी तो वापस लौटने के लिए भागेगा। पीएम मोदी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जब अच्छी सड़कें और समुचित सुविधाएं नहीं होंगी तो पर्यटक एक बार आ तो जाएगा, लेकिन ज्यादा देर नहीं ठहरेगा। इतना ही नहीं वह दोबारा लौटने की तो कभी सोचेगा भी नहीं। इसलिए इन व्यवस्थाओं को सुधारना होगा। केंद्र सरकार इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं छोड़ रही इसलिए जितना हो सके व्यवस्था सुधार लें, ताकि राजस्थान के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके।