6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने किया हैंगिंग ब्रिज का उदघाटन, खुशी से झूम उठे हजारों लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा में चम्बल नदी पर बने देश के तीसरे हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 29 Aug 2017, 2:25 PM IST

Hanging Bridge, kota patrika, Single Spine Bridge, Bridge on chambal, HangingBridge kota, East West Corridor, हैंगिंग ब्रिज, हैंगिंग ब्रिज कोटा, हैंगिंग ब्रिज इन इंडिया, Rajasthan Patrika, Kota, NHAI, Kota News, Patrika News, Kota Police,Hanging Bridge load testing report, Narendra Modi, PM Modi

मोदी ने किया हैंगिंग ब्रिज का उदघाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर से बटन दबाकर कोटा के हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण किया। राजस्थान को नई पहचान देने वाले इस ब्रिज का लोकार्पण होते ही कोटा में चम्बल ब्रिज पर मौजूद कोटा के हजारों लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोकार्पण का सीधा प्रसारण करने के लिए हैगिंग ब्रिज के पास बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। उद्घाटन कार्यक्रम से पहले अखंड रामायण का भी पाठ हुआ।

मंगलवार का दिन कोटा के लिए मंगलकारी साबित हुआ और खुशियों की सौगात लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही उदयपुर से बटन दबाकर हैगिंग ब्रिज का उदघाटन किया कोटा में खुशी की लहर दौड़ गई। हैगिंग ब्रिज पर मौजूद लोगों की भीड़ खुशी से झूम उठी। लोग देश के तीसरे और राजस्थान के पहले हैंगिंग ब्रिज पर वाहन लेकर फर्राटा भरने लगे। हालांकि उदघाटन कार्यक्रम के चलते भारी वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। इस मौके पर सांसद ओम बिरला ने कहा कि कोटा ही नहीं राजस्थान के विकास के लिए हर जरूरी काम करवाया जाएगा।

Read More: आज राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा हैंगिंग ब्रिज

खत्म हो जाएगा हादसों का दौर

हैगिंग ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा ना होने के कारण भारी वाहन कोटा शहर के बीच से होकर गुजरते थे। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती थी, लेकिन चम्बल नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर 277.67 करोड़ की लागत से बने 6 लेन हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन होने के बाद अब ऐसा नहीं होगा। सभी भारी वाहनों को हैगिंग ब्रिज से होकर गुजारा जाएगा। सांसद ओम बिरला ने बताया कि इसके लिए नया ट्रेफिक प्लान भी बनाया जाएगा। ब्रिज बनने से रावतभाटा से झालावाड़, जयपुर से बारां, चित्तौड़-उदयपुर से बारां-झालावाड़ तथा जयपुर से जबलपुर जाने वाले वाहनों को कोटा शहर के अन्दर से नहीं जाना पड़ेगा।

Read More: देखिए उस दर्दनाक कल की तस्वीरें जब गिर पड़ा था हैंगिंग ब्रिज

आठ देशों की तकनीकि से है बना

ब्रिज से ट्रायल के लिए चालू किया गया वाहनों का आवागमन सोमवार सुबह 6 बजे से बन्द कर दिया गया। उद्घाटन की औपचारिता के बाद फिर आवागमन शुरू किया जा सकेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि हैंगिंग ब्रिज 1.4 किमी लम्बा है। जिसकी चौड़ाई 30 मीटर है। 6 लेन ब्रिज पर 1.6 मीटर का फुटपाथ भी दिया गया है। हैंगिंग ब्रिज चम्बल नदी से 60 मीटर की उंचाई पर है। यह 80 केबिलों पर टिका हुआ है। 41 मीटर सबसे छोटा केबल तथा 192 मीटर सबसे बड़ा केबल है। इस ब्रिज के निर्माण में आठ देशों भारत, फ्रांस, अमेरिका, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, इटली, जापान एवं यूक्रेन की तकनीकी एवं अनुभव को काम लिया गया है।

Read More: हादसों के धरातल पर संभल कर खड़ा हो रहा हमारा हैंगिंग ब्रिज

सुबह से ही शुरु हो गया आयोजन

हैंगिंग ब्रिज के लोकार्पण का कार्यक्रम सुबह से ही शुरु हो गया। सांसद ओम बिरला, महापौर महेश विजय, विधायक संदीप शर्मा और हीरालाल नागर आदि ने सपरिवार चम्बल आरती की। इसके बाद रामायण पाठ शुरू हुआ और पूर्णआहूति के बाद ब्रिज का उदघाटन हुआ। इस मौके पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए हैंगिंग ब्रिज पर भारी भीड़ जुटी हुई है।