ब्रिज से ट्रायल के लिए चालू किया गया वाहनों का आवागमन सोमवार सुबह 6 बजे से बन्द कर दिया गया। उद्घाटन की औपचारिता के बाद फिर आवागमन शुरू किया जा सकेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि हैंगिंग ब्रिज 1.4 किमी लम्बा है। जिसकी चौड़ाई 30 मीटर है। 6 लेन ब्रिज पर 1.6 मीटर का फुटपाथ भी दिया गया है। हैंगिंग ब्रिज चम्बल नदी से 60 मीटर की उंचाई पर है। यह 80 केबिलों पर टिका हुआ है। 41 मीटर सबसे छोटा केबल तथा 192 मीटर सबसे बड़ा केबल है। इस ब्रिज के निर्माण में आठ देशों भारत, फ्रांस, अमेरिका, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, इटली, जापान एवं यूक्रेन की तकनीकी एवं अनुभव को काम लिया गया है।