छात्रसंघ चुनाव में झालावाड़ पूरे सूबे में अव्वल रहा। हॉर्टीकल्चर कॉलेज के छात्रों ने अपनी सरकार चुनने में इतनी दिलचस्पी दिखाई कि 98.11 फीसदी वोटिंग कर सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बना दिया। झालावाड़ के सात कॉलेजों में शुरुआत भले ही धीमी हुई, लेकिन दस बजे के बाद वोटिंग ने खासी रफ्तार पकड़ ली। एक बजे तक राजकीय पीजी महाविद्याल में 67.08, राजकीय कन्या महाविद्याल में 71.58, लॉ कॉलेज में 95, बिड़ला डिग्री कॉलेज भवानीमंडी में 77, मनोहरथाना कॉलेज में 75.86 और खानपुर डिग्री कॉलेज में 86.31 फीसदी मतदान हुआ। खानपुर में सिर्फ कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ।