कोटा विवि सहित 8 राजकीय महाविद्यालयो में वोट डालने के लिए 46 बूथ बनाए गए है, जहां सुबह से ही स्टूडेंट्स मतदाता पहुंचने लगे है। कॉलेजों के बाहर सुबह से गहमागहमी शुरू हो गई थी। कोटा विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेज, जेडीबी गर्ल्स के कॉमर्स व आर्ट्स कॉलेज और संस्कृत महाविद्यालय के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। इन कॉलेजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के पदों पर 73 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर 26 प्रत्याशी हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 17500 मतदाता करेंगे।