17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व

कोटा

image

Abhishek Gupta

Mar 13, 2026

kota patrika photo

होली स्नेह मिलन समारोह

Kota News: अखिल ब्राह्मण महासभा की ओर से विज्ञान नगर स्थित अखिल ब्राह्मण महासभा भवन में शुक्रवार को होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। महामंत्री नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि समारोह में समाज के सदस्यों ने आपसी स्नेह और सौहार्द के साथ होली पर्व का उल्लास साझा किया।

महिला मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कल्पना शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की ओर से फूलों की होली खेली गई तथा महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर निगम की पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, समाजसेवी गीता शर्मा रही। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। संचालन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।

समारोह में एडवोकेट मदन मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश पालीवाल, वैद्य रघुनंदन शर्मा, प्रमोद पालीवाल, अंबिका शर्मा, माया शर्मा, राजेन्द्र मोहन गौतम, रमेश शर्मा, राजीव पाण्डेय, मनोज शर्मा, सूरज लता शर्मा, डॉ. सुशीला जोशी, उर्मिला गौतम, रेखा पालीवाल, गीता शर्मा, मीना दाधीच, बबीता भार्गव, सावित्री गौतम, यामिनी कंटू, ज्योति पाण्डेय, संगीता शर्मा सहित अनेक समाजजनों ने सहयोग एवं सहभागिता निभाई।