जब निर्माण शुरू हुआ, तब तय हुआ था कि मेले के समय करीब एक माह तक कार्य बंद रहेगा। श्रीराम रंगमंच का पुनर्निर्माण कर छत डाल दी गई है, लेकिन बचा कार्य मेले के बाद किया जाएगा। अभी मिट्टी डालकर मैदान को समतल किया रहा है। इस तरह विजयश्री रंगमंच पर भी केवल आरसीसी का कार्य हो पाया है। विजयश्री रंगमंच के सामने रावण दहन देखने के लिए बनाए जा रहे वीआईपी चौपाल का कार्य अधूरा है। यहां 800 लाइटें भी लगाई जानी हैं। दहशरा मैदान में फूडकोर्ट का प्लेटफार्म तैयार हो गया है, लेकिन छत का कार्य बाकी है, अब इसे मेले के बाद पूरा किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल तैयार है, लेकिन शेड नहीं बन पाया। चारदीवारी का कार्य भी 50 प्रतिशत पूरा हुआ है।