14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे, सुरक्षा का संकल्प लिया

कोटा

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

-हरयाळो राजस्थान
भंवरगढ़. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, पुष्प, व फलों के 101 पौधे लगा कर इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नीम, पीपल, करंज, गुलमोहर, बेलपत्र, आंवला,सागवान सहित विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य ने कहा कि पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्य में आगे रहता है। वृक्ष हैं तो जीवन है। वर्तमान समय में वातावरण के बदलते परिदृश्य को संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों की महत्ती आवश्यकता है। आर्य ने कहा कि वृक्ष लगाने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनकी देखभाल करके उनको बड़ा करने तक हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य फतेह सिंह मीणा ने बताया कि पौधों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए विद्यालय के जमीदोज किए गए हिस्से में वृक्षारोपण से पहले तार फेंसिंग करवाई गई।
इनकी रही भागीदारी
गायत्री परिवार के प्रभुदयाल नागर, कुंजबिहारी चौधरी,थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य,सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम नागर, प्रशासक प्रतिनिधि घनश्याम फोर्ड, ग्राम विकास अधिकारी सत्यपाल परिहार विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य लियाकत अली मेव, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी,विनोद सोनी, नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा,पंकज गोयल, जगदीश भार्गव, प्रधानाचार्य फतेह सिंह मीणा,अध्यापक देवलाल बंजारा, जोराराम, नरेन्द्र चौधरी, हरीश नामा, एहसान हुसैन, कालीचरण ओझा, शारीरिक शिक्षक शरीफ मोहम्मद,अध्यापिका गायत्री कदावा,सुनीता पंकज, अर्चना मीणा, सहित विद्यालय में तैनात सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं व विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।