पशुगणना के लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दे दिया है। प्रगणक पशुओं से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन टैबलेट के माध्यम से दर्ज करेंगे। जानकारी सीधे वेबपोर्टल पर दर्ज होगी। बकायदा इसकी सुपरवाइजरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। पशुओं की गणना नस्लवार की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पशुगणना का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण गणना का कार्य देर से शुरू होगा। प्रगणना पशुओं की संख्या के अलावा पशुपालक का नाम, उसका शैक्षणिक स्तर, उपलब्ध साधन तथा उसकी सामाजिक स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
इस बार पशुगणना के लिए टैबलेट दिए गए हैं। प्रगणक टैबलेट में ऑनलाइन जानकारी दर्ज करेंगे। गणना का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चन के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। जल्द ही पशुगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।
– डॉ. विवेक, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, पशुपालन विभाग