scriptसीएए पर भाजपा की पदयात्रा आज, पंकज सिंह कुशीनगर में करेंगे पदयात्रा | BJP will start Padyatra from Kushinagar for CAA | Patrika News
कुशीनगर

सीएए पर भाजपा की पदयात्रा आज, पंकज सिंह कुशीनगर में करेंगे पदयात्रा

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में हो रहे विरोध पर भाजपा (BJP)जा रही अब जनता के बीच

कुशीनगरJan 09, 2020 / 11:55 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

bjp

यहां प्रदेश मुखिया की तलाश में BJP

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में उठे विरोध पर अब भारतीय जनता पार्टी लोगों को इस कानून की उपयोगिता बताते हुए समझाने निकली है। मंडल इकाई तक बैठक व चैपाल करने के बाद भाजपा जनता के बीच जाकर इसकी उपयोगिता बता रही। पार्टी के बड़े नेता अब जिलों में पदयात्रा करेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।
Read this also: पांच दिन गोरखपुर रहेंगे आरएसएस सर-संघचालक मोहन भागवत

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों पर 8 जनवरी से 13 जनवरी के बीच रैली/पदयात्रा तिरंगे झंडे के साथ निकाली जाएगी। 9 जनवरी को कुशीनगर जनपद में पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह होंगे। जबकि 10 जनवरी को मऊ जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, 10 जनवरी को ही बस्ती जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला पदयात्रा में शामिल होंगे। 11 जनवरी को महराजगंज जनपद में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, 11 जनवरी को देवरिया जनपद में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, 11 जनवरी को संत कबीर नगर जनपद में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, 13 जनवरी को आजमगढ़ लालगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, 13 जनवरी को सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा 13 जनवरी को बलिया जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र की एक बड़ी रैली/सभा 19 जनवरी को गोरखपुर में होगी।

Home / Kushinagar / सीएए पर भाजपा की पदयात्रा आज, पंकज सिंह कुशीनगर में करेंगे पदयात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो