कुशीनगर. रामकोला थाने के गांव मुसहरी में मंगलवार को एक युवक ने रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी के शादी करने से इंकार करने पर उसे चाकू मार दिया। चाकू किशोरी की गर्दन पर लगा है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे कुशोरी के भाई को भी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि चाकू मारने वाले युवक का इलाज रामकोला सीएचसी पर ही चल रहा है।