scriptमोहाना नदी में नहाते समय महिला डूबी | woman falling down into river | Patrika News
लखीमपुर खेरी

मोहाना नदी में नहाते समय महिला डूबी

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली तिकुनिया पुलिस को दी है

लखीमपुर खेरीJun 22, 2019 / 11:27 am

Ruchi Sharma

lakhmipur kheri

मोहाना नदी में नहाते समय महिला डूबी

लखीमपुर-खीरी. मोहाना नदी में नहाने गई एक महिला का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में डूब गई। साथ में गए बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली तिकुनिया पुलिस को दी है।

बता दें कि ग्राम पंचायत बरसोला कला के मजरा गांव जनकपुर मोहाना कौड़ियाला नदी के किनारे बसा हुआ है। गांव में करीब 100 परिवार रहते हैं। दोपहर करीब एक बजे का समय था। ग्रामीणों के अनुसार मनीषा (35) रोज मोहाना नदी में नहाने जाती थी। आज भी वह बच्चों के साथ नहाने गई थी। मनीषा की बेटी गुड़िया ने बताया कि नदी में इस समय ठोकरें बनाई गई है शो करो की बोरी पर बैठकर उनकी मां नहा रही थी। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। चीख-पुकार के बाद गांव के लोग दौड़। लेकिन मनीषा को बचा नहीं पाए। इसके बाद कुछ दूर तक उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। ग्रामीणों ने तब इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार त्यागी ने बताया कि मौके पर जाकर के महिला को नदी में कुछ दूरी तक खोज की गई है, लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह बरामद नहीं हो सकी परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।
नदी में डूबी विवाहिता के पति जगदीश ने बताया कि वह मजदूरी से अपना जीवन यापन करता है। एक लड़का 12 साल तथा 3 लड़कियां छोटी है। जगदीश ने बताया कि घर में नल लगा है। इसके बावजूद भी गांव के लोगों के साथ उनकी पत्नी नहाने चली गई थी। अचानक पैर फिसलने से नदी में डूब गई है। परिजनों में महिला के नदी में डूब जाने से कोहराम मचा हुआ है।

Home / Lakhimpur Kheri / मोहाना नदी में नहाते समय महिला डूबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो