scriptमुकेश अंबानी की इस चीज के सामने चंद्रयान 2 भी पड़ा फीका, ये है मामला | know the connection between chandryan and antilia | Patrika News
कारोबार

मुकेश अंबानी की इस चीज के सामने चंद्रयान 2 भी पड़ा फीका, ये है मामला

चंद्रयान 2 पर भारी मुकेश आंबानी
दोनों में जमीन-आसमान का अंतर

नई दिल्लीOct 04, 2019 / 04:45 pm

manish ranjan

mukesh.jpg
नई दिल्ली। बीते सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से कुछ मिनट पहले ‘विक्रम का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद से अबतक हर रोज चंद्रयान 2 की चर्चा हो रही है। हर रोज चंद्रयान को लेकर कोई न कोई अपडेट आता है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले है जो चंद्रयान 2 पर भी भारी पड़ता है। खास बात यह है कि यहां भी बाजी मारी है देश के सबसे अमींर शख्स मुकेश अंबानी ने। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मुकेश अंबानी और चंद्रयान 2

पहले बात करते हैं चंद्रयान 2 के बारे में – चंद्रयान 2 के कुल बजट की बात करें तो इसमें बनाने में कुल 978 करोड़ का खर्च आया। हालांकि भारत से पहले जिन भी देशों ने इस मिशन को बनाया है। उन सभी देशों की तुलना में भारत ने काफी किफायती रुपयों में इसको बनाया था। कुल 978 करोड़ में से 603 करोड़ रुपये चंद्रयान-2 और उसके अंतरिक्ष मिशन में खर्च हुए हैं और बाकी बचे 375 करोड़ रुपये मिशन को लॉन्च करने की लागत के तौर पर खर्च किये गए हैं, जिससे चंद्रयान-2 को लॉन्च करने वाले GSLV Mk III रॉकेट का निर्माण हुआ है।
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी की – जी हां मुकेश अंबानी जो भी काम करते हैं बिल्कुल अलग तरीके और खूब खर्चे के साथ करते हैं। इसी तरह मुकेश अंबानी का घर एंटिलिया भी दुनिया के महंगे घरों में शामिल हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, इस घर की मार्केट वैल्यू करीब 6000 करोड़ रुपये है वहीं डॉलर में इस घर की कीमत 2 बिलियन डॉलर (लगभग 125 अरब रुपए) है. वहीं इसे बनाने में करीब 11,000 करोड़ रुपये का खर्च आया था। जो चंदय़ान 2 से कई गुना महंगा है। वही खुद 21.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित 27 मंजिला ‘एंटीलिया’ घऱ अपने आप में खास है।

Home / Business / मुकेश अंबानी की इस चीज के सामने चंद्रयान 2 भी पड़ा फीका, ये है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो