scriptपिता और पति की किस्मत में चार-चांद लगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां | girls of these birth dates are considered lucky for father and husband | Patrika News
Lifestyle News

पिता और पति की किस्मत में चार-चांद लगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

Numerology Predictions: इस मूलांक की लड़कियां काफी गुणी होती हैं। अपने पिता और पति के लिए ये लकी मानी जाती हैं।

नई दिल्लीMay 12, 2022 / 09:47 am

Laveena Sharma

numerology, ank jyotish, radix 2 people, mulank 2 people, numerology lucky number, lucky numbers, lucky people, mulank prediction

पिता और पति की किस्मत में चार-चांद लगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हर व्यक्ति का जन्म होता है। किसी मूलांक के लोगों में कुछ खासियत होती है तो किसी में कुछ। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 की लड़कियों के जीवन और स्वभाव के बारे में। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी गुणी होती हैं। अपने पिता और पति के लिए ये लकी मानी जाती हैं।

अच्छी बेटी होती हैं साबित: इस मूलांक की लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने पिता का हमेशा साथ देती हैं और हर जगह उनका नाम रोशन करती हैं। ये अपने घर परिवार को लेकर काफी इमोशनल मानी जाती हैं। ये अपने पिता की ताकत होती हैं।

बनती हैं अच्छी पत्नी: इस मूलांक की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने पति की बहुत केयर करती हैं। लाइफ में चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाए ये अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती। पति को करियर में आगे बढ़ने में भी ये काफी सपोर्ट करती हैं। अपने पति की ये हर बात मानती हैं। ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं।

मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप: कहते हैं जिस घर में इनकी शादी होती है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इतना ही नहीं इनसें शादी करके इनके पति की किस्मत में भी चार चांद लग जाते हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी खूब मिलता है। इनका पति इनके नाम से कोई काम खोले तो वो खूब चलने के आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें

ससुराल में सौभाग्य लेकर आती हैं इन 4 राशि की बहूएं, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Home / Lifestyle News / पिता और पति की किस्मत में चार-चांद लगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो