30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में सौभाग्य लेकर आती हैं इन 4 राशि की बहुएं, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप

ये हर जगह खुशहाली बिखेरती हैं और अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 5:02 PM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, lucky rashi, mesh rashi, makar rashi, kark rashi, vrisabha rashi, zodiac sign astrology,

ससुराल में सौभाग्य लेकर आती हैं इन 4 राशि की बहुएं, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप

ज्योतिषशास्त्र अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिसमें जन्मी लड़कियां ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य के अंबार लग जाते हैं। ये हर जगह खुशहाली बिखेरती हैं और अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकती हैं। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां भाग्यशाली होती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने लोगों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। इनका दिल साफ होता है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसके करके दी दम लेती हैं। ये दिखावे से दूर रहती हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है। ससुराल वालों के लिए ये मां लक्ष्मी का रूप होती हैं।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां भी बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है। इनके जीवन में धन-दौलत और सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। ये बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। बुद्धि के बल पर हर काम में सफलता हासिल करती हैं। ससुराल पक्ष के लिए इनके पैर शुभ माने जाते हैं।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां सरल और शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। ये अपने काम से काम रखती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। अपने खुशमिजाज स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनसें शादी करके किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमक उठती है।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां धन-दौलत के मामले में लकी मानी जाती हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। ससुराल पक्ष के लिए ये भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये घर-परिवार के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं।
यह भी पढ़ें: किसी भी महीने की इन तीन तारीखों में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद शार्प माइंड, लाइफ में करते हैं बड़ा काम

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)