जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। ये बुद्धि और ज्ञान के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। हमेशा बड़ा काम करने की सोचते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये अधिकतर अपना बिजनेस करते हैं। ये लोग जोखिम भरे कार्यों से बिल्कुल भी नहीं घबराते।
ये एक बार जिस काम को करने का निर्णय ले लेते हैं फिर पीछे नहीं हटते। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इनके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। ये बोलचाल में काफी अच्छे होते हैं। अपने बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही सटीक अंदाजा लगाने में सक्षम होते हैं। इन्हें हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नामों में छिपा है सुखी और धनवान जीवन का राज
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)