उधर, नेतन्याहू ने अरब दलों को घेर लिया। लिकुड ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव अरब दलों ने रिश्वत, धमकी, हिंसा, जालसाजी और प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिए 'चुराया'। पार्टी ने पुलिस और शिन बेट से जांच की मांग की। उधर, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके समर्थन से नेतन्याहू को 'बहुत मदद' मिली। उन्होंने नतीजों को 'गतिरोध या जीत' जैसा बताया।